Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Big Breaking! धामी सरकार का बड़ा फैसला,उत्तराखंड में लागू होगा Uniform Civil Code, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिया गया फैसला

Big Breaking! Big decision of Dhami government, Uniform Civil Code will be implemented in Uttarakhand, decision taken in first cabinet meeting

प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की आज सबसे बड़ी खबर में उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल बैठक के पहले ही फैसले में कुछ ऐसी घोषणा कर दी है जिससे पूरे देश में हलचल मचना तय है।

 

आज संपन्न हुई धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि राज्य में Uniform Civil Code लागू किया जाए। इसके लिए सरकार एक एक्सपर्ट कमेटी का भी गठन करेगी जो इस चुनौतीपूर्ण कार्य पर सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट देगी।

 

मालूम हो कि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने यह घोषणा भी की थी कि नई सरकार आने के बाद अपने सबसे पहले फैसले में वह उत्तराखंड में Uniform Civil Code लागू करेंगे, जो अब सत्य साबित हो रहा है।