भीमताल:बीच सड़क पर तेंदुए से टकराई बाइक,चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान,तेंदुआ हुआ घायल!राहगीरों द्वारा बनाई वीडियो वायरल

Bhimtal: Motorcycle Collides with Leopard in the Middle of the Road; Rider Saves Life by Fleeing into a Shop—Leopard Injured! Video Filmed by Passersby Goes Viral.

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब खुटानी के पास करीब 7:30 बजे एक तेंदुआ अचानक सड़क पर आ गया और चलती बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी अचानक थी कि बाइक चालक घबरा गया और खुद को बचाने के लिए पास की एक दुकान में घुस गया।

 


इस हादसे में तेंदुआ घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और रेंजर विजय मेलकानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।
फिलहाल वन विभाग की टीम घायल तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और इलाज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।