Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: सावधान! नवरात्रों में अगर आप भी कुट्टू का आटा खाते है तो सावधान रहें,यहाँ कुट्टू का आटा खाने से 78 लोगो को हुआ फ़ूड पॉइजनिंग

Attention! If you also eat buckwheat flour during Navratras, then be careful, 78 people got food poisoning by eating buckwheat flour here.

अगर आप भी नवरात्रों में व्रत रखते हैं और व्रत में कुट्टू का आटा खाते है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि  हरिद्वार जिले से नवरात्रों में कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों में फ़ूड पॉइजनिंग की शिकायत सामने आई है। हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 78 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोगों ने कुट्टू का आटा खाया था, इनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।


आपको बता दे नवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा लगभग राशन की दुकान में मिलता है।  इसके खरीददारों की भारी संख्या होती है, लेकिन कुछ मिलावटखोरों के लालच की वजह से अब कुट्टू के आटे में भी मिलावट शुरू हो गई है। खाद्य विभाग की माने तो पिछले साल की तुलना में इस साल फूड पॉइजनिंग के मामले ज्यादा सामने आए हैं इसलिए विभाग द्वारा लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि अगर आप भी नवरात्रों में कुट्टू का आटा खाते हैं तो आप सावधान रहें।