विधानसभा चुनावः झारखंड में इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत! 51 सीटों पर बनाई बढ़त, हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी तय

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम भी आज आ रहे हैं। इस बीच राज्य के अलग-अलग काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रही है। इस बीच झारखंड में इंडिया ब्लॉक बहुमत पार कर गया है। गठबंधन 51 सीटों पर आगे हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि हेमंत सोरेन सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से लगभग 4500 वोटों से पीछे चल रही है। वहीं एनडीए गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य दो सीटों पर आगे है।