Oct 04, 2026 Login

उत्तराखंड हाईकोर्ट में भावुक विदाई समारोहः न्यायाधीश आशीष नैथानी के सम्मान में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित! न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

An emotional farewell ceremony at the Uttarakhand High Court: A full court reference was held in honor of Justice Ashish Naithani! Judges and judicial officers bid him a respectful farewell.

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आशीष नैथानी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज फुल कोर्ट रेफरेंस (विदाई समारोह) का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश की अदालत में दोपहर 03ः30 बजे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आशीष नैथानी को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बता दें कि जनवरी 2025 में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति से पहले आशीष नैथानी उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्य चुके थे। उन्होंने 29 अप्रैल 1992 को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपना करियर शुरू किया। उत्तराखंड राज्य के गठन (2000) के बाद उन्होंने राज्य की न्यायपालिका में सेवा देने का विकल्प चुना। 2011 में वे जिला न्यायाधीश बने और अपनी नियुक्ति से पहले तक लगभग 13 वर्षों तक जिला न्यायपालिका में उत्कृष्ट सेवाएं दीं हैं।