रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़! आधी रात को कोहिनूर स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, तीन युवक गिरफ्तार

A prostitution racket operating under the guise of a spa center was busted in Rudrapur. Police raided the Kohinoor Spa Center at midnight, arresting three youths.

रुद्रपुर। रुद्रपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने कोहिनूर स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश साह, विकास कुमार और ओम विजय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। यह गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर AHTU टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। रेस्क्यू की गई युवतियों को आवश्यक काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के इस एक्शन के बाद हड़कंप मचा हुआ है।