Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

प्रदेश के 18 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, देहरादून से राजीव कुमार पांथरी को मिला पुरस्कार

18 teachers of the state got the Shailesh Matiani State Educational Award, Rajiv Kumar Panthri got the award from Dehradun

वर्ष 2021 के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार उत्तराखंड के 18 शिक्षकों को प्रदान किया गया है।  उन्हें उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि कड़े मानदंडों के कारण नौ जिलों में से एक भी प्रशिक्षक का चयन नहीं किया जा सका।


 

 माध्यमिक स्तर पर सम्मान के लिए उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है।


 

प्राथमिक स्तर पर पौड़ी से गबर सिंह बिष्ट, चमोली से अंजना खत्री, उत्तरकाशी से श्रीमती सरिता, देहरादून से राजीव कुमार पांथरी, हरिद्वार से बीना कौशल, टिहरी गढ़वाल से हृदय राम अंथवाल, रुद्रप्रयाग से हेमंत कुमार चौकियाल, चंपावत से मंजू बाला, बागेश्वर से ललित मोहन जोशी, उधम सिंह नगर से मोहन सिंह, नैनीताल से नंदलाल आर्य, पिथौरागढ़ से हरीश चंद्र पांडेय और अल्मोड़ा से मनोज कुमार पंत को पुरस्कृत किया गया।

 

माध्यमिक स्तर पर उत्तरकाशी से दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, हरिद्वार से पूनम राणा, पिथौरागढ़ से दीपा खाती और अल्मोड़ा से तनुजा जोशी को पुरस्कृत किया गया।

 

प्रशिक्षण संस्थान में केवल एक प्रशिक्षक को चयनित किया गया है जो हैं चंपावत के अविनाश कुमार शर्मा।