Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

शाबाश लक्ष्य!उत्तराखंड के लक्ष्य सेन पहुंचे जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता रह चुके है लक्ष्य

Well done Lakshya! Uttarakhand's Lakshya Sen reached the semi-finals of the German Open Super 300 tournament, has been a bronze medalist of the World Championships

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लक्ष्य सेन ने भारत का नाम विश्वपटल पर एक बार फिर रौशन किया है। जर्मन ओपन सुपर-300 टूर्नामेंट में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जबकि उनके साथी किदांबी श्रीकांत ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
 
कल शाम खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में लक्ष्य ने प्रणय को 21-15 और 21-16 से पराजित किया। अब सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा।
पिछले 3 महीनों में विश्व चैंपियनशिप से लेकर इंडियन ओपन तक अपना और भारत का नाम रोशन कर चुके 20 साल के लक्ष्य सेन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है. लक्ष्य ने टोक्यो ओलिंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन (Lakshya Sen Beats Viktor Axelsen) को हराकर जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन (German Open Super 300 Badminton) टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार 12 मार्च को खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी ने 3 गेम तक चले कड़े मुकाबले में जोरदार वापसी की और डेनमार्क के दिग्गज एक्लेसन को 21-13, 12-21, 22-20 से शिकस्त दी।