Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज! मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने सुरक्षित स्थान पर रुकने की दी सलाह

Weather patterns can change in Uttarakhand! Meteorological director Vikram Singh advised to stay at a safe place

देहरादून। मौसम विभाग के निदेशक की एक सूचना सामने आ रही है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और देहरादून जैसे मैदानी जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी की चेतावनी दी है। मौसम बदलने से हरिद्वार और देहरादून जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाई चल सकती हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इस दौरान बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मैदानी जिलों में बादल गरजने के साथी थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा रात 11 बजे तक इन 2 जिलों में मौसम खराब रह सकता है। साथ ही कहा कि इस दौरान लोगों से दो से ढाई घंटे तक मूवमेंट ना करने की अपील की है। सभी को सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह भी उन्होंने दी है। अगले कुछ घंटों में मुख्यता बिजली गिरने की नेचुरल एक्टिविटी से बचने की आवश्यकता है और अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ ही आंधी तूफान हेल स्काई लाइटिंग और थंडर स्ट्रोम एक्टिविटी हानिकारक रह सकती है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।