Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

कुलपति कुमाऊं विश्वविधालय प्रो एन के जोशी ने नारी शक्ति पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, भारतीय वानस्पतिक सर्वे में प्रो ललित तिवारी किये गए सम्मानित

Vice Chancellor Kumaon University Prof. NK Joshi released a book based on women power, Prof. Lalit Tiwari honored in Botanical Survey of India

कुलपति कुमाऊं विश्वविधालय प्रो एन के जोशी ने नारी सकती पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की नारी ने अपनी  सृजनात्मक स्वभाव के अनुकूल समाज के हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उसने बड़े पैमाने पर संघर्ष भी किया है और आज भी कर रही है पर एक बड़ा सवाल नारी की गरिमा का है। कठोर कानूनों के बावजूद भी महिला हिंसा एवं अत्याचार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है ऐसे समय में यह्र पुस्तक इन्हीं सवालों के जवाब  खोजने की पहल में एक कदम है। यह पुस्तक महिलाओं की शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थिति से संबंधित विषयों को केंद्र में रखकर प्रकाशित की गई है  यह सभी वर्ग छात्र-छात्राओं शिक्षकों अभिभावकों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तक के अंतर्गत सभी  ने अपने आलेखों में महिलाओं की सभी मुद्दों को अपने-अपने ढंग से प्रस्तुत किया है। जिसके द्वारा समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने हेतु जागरूकता लाई जा सकती है। पुस्तक का शीर्षक महिला सशक्तिकरण का बदलता परिदृश्य चुनौतियां एवं संभावनाएं है तथा पुस्तक को प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग  निदेशक महिला अध्ययन केंद्र एवं प्रोफेसर चंद्रावती जोशी बी एड विभाग एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के द्वारा संपादित की गई है। इस पुस्तक के अंतर्गत लगभग 18 शोध पत्रों का संकलन किया गया है  जिसके अंतर्गत लैंगिक समानता और मानव अधिकार, वन गुर्जर समुदाय में महिलाओं की स्थिति, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा, नारीवाद ,भारतीय नारी के सम्मुख सामाजिक सुरक्षा और चुनौतियां ,असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की समस्या, जेंडर डिस्क्रिमिनेशन एंड विमेन राइट्स ,स्टडी ऑफ एनई पी एंड जेंडर इंक्लूजन, अंडरस्टैंडिंग जेंडर सोशलाइजेशन ,जेंडर इक्वलिटी इन इंडियन सिनेरियो ,लीगल सेफ गार्ड फॉर विमेन इन इंडिया, स्टडी ऑफ अवेयरनेस ऑफ राइ सिक्ख कम्युनिटी वूमेन एजुकेशन एंड गवर्मेंट वेलफेयर प्रोग्राम, जेंडर एंड क्लाइमेट चेंज, विमेन इश्यूज एंड चैलेंजिस इन ट्वेन्टी फर्स्ट सेंचुरी आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर पुस्तक के अंतर्गत चर्चा की गयी है।पुस्तक का प्रकाशन तनिशा पाब्लिर्सस के द्वारा किया गया ह्रै।

प्रो ललित तिवारी को आज देहरादून में भारतीय वानस्पतिक सर्वे में डॉक्टर बी ए राजी पुरस्कार मेडल दिया गया, साथ ही एक प्रमाण पत्र दिया गया, जिसमें बी एस आई के निदेशक डॉक्टर ए ए माओ और महासचिव डॉक्टर एस के सी डी के हस्ताक्षर है।

इस अवसर निदेशक शोध एवं प्रसार प्रोफ़ेसर ललित तिवारी, एग्रीकल्चर संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर जीतराम कुलसचिव डॉक्टर दिनेश चंद्र आइक्यूएसी सेल के डायरेक्टर राजीव उपाध्याय, विभागाध्यक्ष भूगर्भ विभाग प्रोफेसर प्रदीप गोस्वामी, दीपक देव आदि उपस्थित थे।