उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन बैडमिंटन में पुरुष एकल का खिताब जीतकर किया देश का नाम रौशन!चीनी शटलर को दी फाइनल में करारी मात
देवभूमि उत्तराखण्ड की शान अल्मोड़ा निवासी और बैडमिंटन चैंपियन Lakshya Sen लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है।
उन्होंने कनाडा ओपन 2023 में मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीनी खिलाड़ी ली शी फेंग को सीधे सेटों में 21-18, 22-20 से मात देते हुए पुरुष एकल का खिताब हासिल कर लिया। लक्ष्य सेन ने अपने करियर में दूसरी बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 500 खिताब को अपने नाम किया है.लक्ष्य सेन ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक को अपने नाम किया था।

कनाडा ओपन 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जापान के 11वीं रैंकिंग के खिलाड़ी केंटो निशिमोतो को 21-17 और 21-14 से मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था. भारतीय शटलर का पिछले कुछ सालों में बेहतर प्रदर्शन ना होने की वजह से वह रैंकिंग के मामले में 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ओंकी इस सफलता पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेनि गवर्नर गुरदीप सिंह और उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं है।