Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: स्कूल में घुसा गुलदार! घबराए छात्रों ने मचाया शोर, शिक्षिका ने बच्चों को किया सुरक्षित

Uttarakhand: Thug entered the school! Frightened students made noise, teacher saved the children

हरिद्वार के भेल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार देखने पर क्लास में छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचा दिया। शोर सुनकर सुन कर शिक्षिका सुनीता रानी ने साहसिक तरीके से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । हालांकि टीम के पहुंचने तक मादा गुलदार जा चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था। स्कूल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई।