Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:इंतज़ार हुआ खत्म!अब 18 पीसीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन का गिफ़्ट!प्रमोटेड लिस्ट में नैनीताल के एसडीएम रहे विनोद कुमार का भी नाम शामिल

Uttarakhand: The wait is over! Now 18 PCS officers got the gift of promotion! Nainital's previous SDM Vinod Kumar's name is also included in the promoted list.

देहरादून:22/12/2022


उत्तराखंड के 18 पीसीएस अधिकारियों को शासन ने प्रमोशन कर दिया है. उत्तराखंड सिविल सेवा चयन श्रेणी के वेतनमान ग्रेड पे में पदोन्नति किए जाने पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है. यह प्रमोशन उत्तराखंड सिविल सेवा कर्मचारी शाखा के श्रेणी वेतनमान ग्रेड पे 6600 में कार्यरत अधिकारियों को किया गया है.


इन अधिकारियों में नैनीताल के एसडीएम रहे पीसीएस अधिकारी जो कि वर्तमान में विकास नगर में एसडीएम है शामिल है।
हाल ही में कई आईएएस अफसरों को भी पद्दोन्नति दी गयी थी जिसके बाद बाकी अफसरों को भी पदोन्नति का इंतजार था,लिहाजा शासन ने इस इंतजार को खत्म करते हुए चयन श्रेणी वेतनमान ग्रेड पे के तहत पद्दोन्नति की लिस्ट जारी की है। 


जारी लिस्ट के मुताबिक उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान 15,600-39,100. ग्रेड पे र5400/- (सातवा पुनरीक्षित वेतनमान 56,100-1,77,500 लेवल 10) में कार्यरत निम्नलिखित अधिकारियों को ज्येष्ठ श्रेणी वेतनमान 15,600-39,100 ग्रेड पे र 6600/- (सातवां पुनरीक्षित वेतनमान ₹67,700-2,08,700 लेवल 11 ) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत करने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते है।