उत्तराखंड गौरवशाली पल: शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल बनीं सेना में अधिकारी, पति की शहादत पर लिया था देश सेवा का संकल्प
उत्तराखंड के लिए आज एक गौरवशाली पल है। देहरादून के हर्रावाला के शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अधिकारी ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल 29 महिलाओं में से एक थीं,जो अधिकारी बनी है। पासिंग आउट परेड में कुल 178 कैडेट शामिल थे जिनमें से 124 पुरुष और 29 महिलाएँ थी।
ग़ौरतलब है कि ज्योति नैनवाल के पति 10 अप्रैल 2018 को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए थे उन्हें तीन गोलियां लगी थी। करीब एक महीने तक ज़िन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए दीपक 20 मई 2018 को शहीद हो गए थे। उनकी मौत के बाद ज्योति ने भी देश की सेवा करने का संकल्प लिया औऱ आज वो एक अधिकारी के रूप में पासिंग आउट परेड में शामिल हुई और उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया।
