Aug 24, 2026 Login

उत्तराखण्डः रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में SIR को लेकर सियासी संग्राम! भाजपा-कांग्रेस नेताओं में तीखी नोकझोंक, ठुकराल ने खोया आपा

Uttarakhand: Political battle erupts at Rudrapur Collectorate over SIR! BJP and Congress leaders engage in heated exchanges, with Thukral losing his temper.

रुद्रपुर। रुद्रपुर में एसआईआर बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। भाजपा नेताओं ने आपत्तिकर्ताओं को धमकाने के आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दरअसल, आज रुद्रपुर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मतदाता सूची में कथित डबल वोट और अन्य आपत्तियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों को फोन और घर जाकर धमकाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की भाजपा नेताओं से तू-तू, मैं-मैं भी हो गयी। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस समर्थक भी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनकी मांग निष्पक्ष और शुद्ध मतदाता सूची सुनिश्चित कराने की है।