उत्तराखण्ड पंचायत चुनावः लोकतंत्र का अद्भुत रंग! बीटेक पास साक्षी बनी प्रधान, यहां पति प्रधान और पत्नी बनीं बीडीसी! 21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबर

Uttarakhand Panchayat Elections: Amazing colors of democracy! B.Tech pass Sakshi became Pradhan, here husband became Pradhan and wife became BDC! 21 year old Nikita became BDC member

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड में आज पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही है। इस दौरान सामने आ रहे परिणामों में युवा प्रत्याशियों की धमक देखने को मिल रही है। इस बीच अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की सीट कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता ने 21 वर्ष की उम्र में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है। कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता को 456 वोट मिले है। उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा को 415 मत प्राप्त हुए हैं। 14 मद रद्द हुए। इधर पौड़ी जिले के पाबौ/कुई गांव की 22 वर्षीय साक्षी प्रधान चुनी गई हैं। बता दें कि साक्षी देहरादून से बीटेक करके अपने गांव लौटी। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान के पद की दावेदारी की और आज साक्षी कुई गांव की प्रधान चुनी गई हैं। उधर बागेश्वर जिले के कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के लाथी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुंजर सिंह कोरंगा और ग्राम प्रधान के पद पर से उनकी पत्नी रजनी कोरंगा ने जीत हासिल की है। कुंजर कोरंगा इस सीट से दूसरी बार सदस्य चुने गए हैं। उधर अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत के लोगों ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को अपना प्रतिनिधि चुनकर गजब का संदेश दिया है। यहां की जनता ने पति को ग्राम प्रधान और पत्नी को बीडीसी सदस्य चुना है।