उत्तराखण्डः रहस्यमयी मौत या हत्या? बेटे की मौत पर पिता ने जताया संदेह! हाईकोर्ट ने कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने के दिए आदेश

Uttarakhand: Mysterious death or murder? Father expresses suspicion over son's death! High Court orders exhumation of body and re-postmortem.

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में युवक की हत्या किए जाने का शक जताते हुए शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की एकलपीठ ने शव को कब्र से निकालकर दुबारा पोस्टमार्टम कर कोर्ट में पेश करने को कहा है। बता दें कि काशीपुर निवासी इमरान ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि 16 मई को उनके पुत्र घर के टॉप फ्लोर में मृत अवस्था में मिला था। शव के आसपास फर्स पर खून बह रहा था। जिसके पश्चात उनके पुत्र का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया। याचिका में मृतक के पिता इमरान का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। क्योंकि उसके कान के नीचे चोट का निशान पाए गए थे। इसलिए शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के सही कारण का पता चल सके।