बारिश के अलर्ट के बीच ऊधमसिंह नगर में कल स्कूल बंद! जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम की स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने 21 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आपदा से जुड़ी किसी भी स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।