Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: NUJ के गैरसैंण चुनाव में सर्वसम्मति से महेशानंद अध्यक्ष, प्रेम संगेला उपाध्यक्ष,पुष्कर सिंह रावत बने सचिव!

Uttarakhand: Maheshanand president, Prem Sangela vice president, Pushkar Singh Rawat became secretary unanimously in NUJ's Gairsain elections!

उत्तराखंड/गैरसैण I पत्रकार हित के संगठन नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ उत्तराखण्ड) की गैरसैंण में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार महेशानंद जुयाल को अध्यक्ष, दैनिक जागरण के संवाददाता प्रेम संगेला को उपाध्यक्ष, ETV भारत के संवाददाता पुष्कर सिंह रावत को सचिव,और HNN के संवाददाता गौरव साह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दैनिक जागरण के संवाददाता जोध सिंह रावत और हिंदुस्तान के संवाददाता डॉ. अवतार सिंह नेगी को संरक्षक बनाया गया है। सर्वसम्मति से चुने गये पदाधिकारियों को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ उत्तराखण्ड) की प्रदेश कार्यकारिणी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर गैरसैंण प्रेस के संरक्षक रहे पत्रकार स्वर्गीय पुरुषोत्तम असनोड़ा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए गए।