उत्तराखंड: विश्व पर्यावरण दिवस पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लोगों को बधाई दी! साथ ही सरकार पर साधा निशाना
उत्तराखंड। आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी भी बधाई देते हुए जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन देवीधुरा मंदिर से ढोली गांव, धारी ब्लॉक पहाड़पानी, कशयालेख, तल्ला सूपी, धानाचुली में स्थानीय जनता से मुलाकात कर जनसंवाद किया। पहाड़पानी में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जहां यशपाल आर्य ने कांग्रेस की नीतियों से आम आमजनमानस को अवगत कराया। अपने बीच अपने लोकप्रिय नेता को पाकर ओखल कांडा धारी के लोग गदगद हुए।

यशपाल आर्य ने कहा कि आज प्रदेश में ही नहीं देश में भी डबल इंजन की सरकार है और 5 सांसद भाजपा सरकार के हैं। उसके बाद भी दूर-दूर तक विकास दिखाई नहीं दे रहा है। महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है और युवावर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। हम पूछना चाहते हैं कितने युवाओं को रोजगार मिला है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आगे कहा कि महिला सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार अपने ही देश की और प्रदेश की बेटियों बहनों और माताओं का सम्मान नहीं कर रही है। सरकारी विभागों में पद खाली होने के बाद भी आज उत्तराखंड के युवा बेरोजगार हैं। भाजपा सरकार पेपर लीक की सरकार बन कर रह गई। भ्रष्टाचार चरम पर है। साथ ही उन्होंने जनता से कहा कि 'मैं आपके बीच अपने लिए वोट मांगने नहीं आया, अभी चुनाव का वक्त नहीं है। मैं सिर्फ आप लोगों का हाल चाल जानने आया हूं।'
इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, ब्लाक प्रमुख भीमताल डाक्टर हरीश बिष्ट,महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक चुनौतियां, नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम का कबडवाल, कुंदन नयाल, हिम्मत नयाल, नवीन नैनवाल, नवीन किवरा, धनीराम, दीवान सिंह बिष्ट, जगदीश राम, हरीश पनेरु, विद्यासागर, मदन सिंह बोरा, मनोज शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।