Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

 उत्तराखंड: कोटद्वार-दिल्ली रात्रि रेल सेवा जल्द शुरू होने की संभावना! रेल मंत्री से मिले अनिल बलूनी

Uttarakhand: Kotdwar-Delhi night train service likely to start soon! Anil Baluni met Railway Minister

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। सांसद बलूनी के अनुसार कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा के संचालन पर चर्चा सकारात्मक रही। यह रेल सेवा जल्द आरंभ हो सकती है। कोरोना काल से पहले गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार तक दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस में दो डिब्बे लगाए जाते थे, लेकिन कोरोना काल के बाद किन्हीं कारणों से ये डिब्बे लगने बंद हो गए। हाल ही में कोटद्वार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद बलूनी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच जल्द रेल सेवा शुरू करने की मांग रखी थी। रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने रेलों के परिचालन की समय सारिणी को पहाड़ पर जाने वाले यात्रियों की सुविधानुसार रखने का विशेष आग्रह किया। दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार-दिल्ली रेल सेवा के अलावा देहरादून-लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल सेवा पर भी चर्चा हुई। इससे पहले भी सांसद बलूनी ने रेल मंत्री से गत एक सितंबर को भी इन्हीं विषयों पर चर्चा की थी।