Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: अमर शहीदों पर किसी ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की तो होगी कठोरतम कार्यवाही, अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय न दें,सीएम ने दी चेतावनी

Uttarakhand: If anyone makes objectionable remarks on immortal martyrs, then strictest action will be taken, do not introduce your sick mentality

देश के वीर जवानों की शहादत पर लगातार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। सीडीएस बिपिन रावत के प्लेन क्रैश हुए निधन के बाद लगातार ऐसी पोस्ट और इमोजी सोशल मीडिया में वायरल हुई है जो देश और हमारे अमर शहीद जवानों की शहादत पर आघात है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐसी पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सख्ती करनी शुरू कर दी है और ट्वीट कर साफ कहा है।

 

"हमारे लिए हमारे सैनिकों का सम्मान सर्वोच्च है। दिवंगत जनरल बिपिन रावत जी सदैव उत्तराखण्ड का स्वाभिमान रहेंगे। यदि किसी शरारती तत्व ने, कुत्सित मानसिकता का परिचय देते हुए सोशल मीडिया या किसी भी अन्य रूप में दिवंगत सैनिकों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की तो हमारी सरकार द्वारा उसके ख़िलाफ़ विधिसम्मत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
सीएम ने ये चेतावनी ट्वीटर के अलावा फेसबुक पर भी दी है।