उत्तराखण्डः पूर्व सीएम हरीश रावत की अचानक बिगड़ी तबीयत! सांस लेने में परेशानी के बाद दून अस्पताल में कराए गए भर्ती
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। दून अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा रहा है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के कारण चिकित्सकीय जांचें कराई जा रही हैं, ताकि परेशानी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। इधर हरीश रावत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।