Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड काँग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुँचे बदरी विशाल के दर पर,,, 

Uttarakhand Congress President Ganesh Godiyal, State in-charge Devendra Yadav, Leader of Opposition Pritam Singh reached Badri Vishal's rate,,,


रिपोर्ट चमोली I भू बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम के  कपाट बन्द होने में अब महज एक दिन का समय शेष बचा है, ऐसे में पूरे मंदिर प्रांगण से लेकर सिंहद्वार, परिसर को भव्य गेंदों के पुष्पों से सजाया जा रहा है, कल पूरे दिनभर भगवान बदरी विशाल जी का फूल श्रंगार दर्शन होगा, साँय 6 बजकर 45 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बन्द, वही कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहित प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह नें आज बदरीपुरी पहुँच भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन कर उनका आश्रीवाद लिया, काँग्रेस पार्टी के सभी कद्दावर नेताओं नें उत्तराखंड में 2022 के चुनाव में पार्टी की जीत हेतु भगवान श्री हरि नारायण जी से प्रार्थना भी की I