Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:बधाई हो यशा! कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट से सम्बंधित शोध पर उत्तराखंड की बेटी यशा को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड

Uttarakhand: Congratulations Yasha! Uttarakhand's daughter Yasha got Best Paper Award for research related to Consumer Protection Act

उत्तराखंड की बेटी यशा शुक्ला ने राज्य का नाम रौशन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट से सम्बंधित विषय पर शोध कर बेस्ट पेपर अवार्ड अपने नाम किया। ये अवार्ड उन्हें आईएमएस(IMS) गाज़ियाबाद में मिला। यशा शुक्ला पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीबीए कर चुकी है और डीएवी डिग्री कॉलेज देहरादून से उन्होंने एम कॉम किया है। यशा वर्तमान में श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर के रूप में पंजीकृत है और मार्केटिंग एवं उपभोक्ता जागरूकता पर अपनी थीसिस पर काम कर रही है। यशा के माता पिता श्रीमती उषा शुक्ला(आईएएस),सेवानिवृत्त सतीश शुक्ला(आईपीएस) की बेटी है। यशा के माता पिता उत्तराखंड सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके है। उत्तराखंड से यशा को खासा लगाव है और यशा उत्तराखंड के लोगो के लिए बेहतर तरीके से काम करने की ओर अग्रसर है। यशा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अक्सर प्रोग्राम भी करती है।