उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः राजधानी दून में कांग्रेस का कब्जा! सुखविंदर कौर अध्यक्ष तो अभिषेक बने उपाध्यक्ष, कई सीटों पर सामने आए परिणाम

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आखिरी चरण की प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान कुछ जगहों पर परिणाम भी सामने आ चुके हैं। राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष सीट पर अभिषेक सिंह ने बाजी मार ली है। वहीं हल्द्वानी में वीरेन्द्र सिंह मेहरा ज्येष्ठ उप प्रमुख चुन लिए गए। कनिष्ठ उप प्रमुख पर कमल सिंह भंडारी की जीत हुई। इधर रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की पूनम कठैत ने एक वोट से जीत हासिल की है। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जरीखाल विकासखंड में भाजपा प्रत्याशी रणवीर सजवान ने जीत हासिल की है। ऊखीमठ से कांग्रेस के पंकज शुक्ला एक वोट से जीते। वहीं पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकास खण्ड में कांग्रेस का कब्जा रहा। कांग्रेस की कविता महर ने जीत हासिल की है। जयेष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पद भी कांग्रेस की झोली में गए है। इधर पौड़ी में दुग्गडा विकासखंड में भाजपा प्रत्यक्षी सूरज नेगी ने जीत दर्ज की है। नई टिहरी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अधिकृत मान सिंह रौतेला 11 वोट से जीत गए हैं। देहरादून के डोईवाला में ब्लॉक प्रमुख के पद पर कांग्रेस की जीत हुई। अल्मोड़ा में भैसियाछाना ब्लाक में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नीमा आर्या ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सूरज कुमार को मात दी। पिथौरागढ़ के डीडीहाट में संयुक्त मोर्चा के नरेंद्र धामी उर्फ गुड्डू धामी ब्लाक प्रमुख बन गए हैं।