उत्तराखंड: बीजेपी नेता की दादागिरी आई सामने,एक परिवार का रास्ता रोककर बीजेपी सरकार की धौंस देकर जान से मारने की दी धमकी
बीजेपी उत्तराखंड में सत्तारूढ़ पार्टी है अब क्योंकि बीजेपी का राज है तो पार्टी के कुछ नेता अपनी धौंस जमाने से बाज नही आ रहे। पार्टी की आड़ में दबंगई करते हुए ऐसे ही एक नेता है वीरेंद्र रावत जो कोटद्वार में एक परिवार पर अपनी धौंस जमाकर उनका रास्ता रोकने लगे।
दरअसल कोतवाली कोटद्वार में ज़मीनी विवाद का एक मामला सामने आया जिसमे बीजेपी नेता द्वारा एक परिवार का खेतो में आने से रास्ता रोक दिया, जिसमें गेहूं की फसल काट कर रखी हुई थी। रास्ता न मिलने के कारण आज फसल खराब होने की कगार पर है। जब प्रॉपर्टी का काम कर रहे भाजपा नेता से रास्ता मांगा गया तो नेता सरकार की धौंस देकर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित हिमांशु रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलवर सिंह रावत ग्राम निवासी नीबूचौड़ की ज़मीन में आजकल गेंहू काटे जा रहे है, और वह अपने खेत में रास्ता निकाल रहे थे,लेकिन भाजपा नेता वीरेंद्र रावत ने उनका काम बंद करवाने के साथ उनकी फसल भी नही काटने दी साथ ही वह अपने साथियों के साथ उन्हें डरा धमका कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर पीडित परिवार ने आज कोतवाली में आकर अपनी तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।