Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: महेंद्र भाटी हत्याकांड में डीपी यादव के बाद अब मुख्य आरोपी लक्कड़ पाल भी हुए रिहा, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहते हुए सुनाया अपना निर्णय

Uttarakhand Big Breaking: After DP Yadav in the Mahendra Bhati murder case, now the main accused Lakkar Pal has also been released, know what the High Court has given its decision.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद डीपी यादव सहित तीन अन्य द्वारा गाजियाबाद के विधायक महेंद्र भाटी की हत्या करने पर देहरादून की सीबीआई जांच और कोर्ट द्वारा उन्हें आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ ने लक्कड़ पाल उर्फ हरपाल सिंह की अपील पर अपना निर्णय सुनाया।
मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को निरस्त करते उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नही मिलने पर उन्हें रिहा करने के आदेश दिए है। खण्डपीठ ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि ट्रायल के दौरान सीबीआई इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाने में असमर्थ रही जो भी सबूत जुटाए गए थे उनमें भी विरोधाभास रहा इसका लाभ इन्हें देते हुए इन्हें रिहा करने के आदेश हरिद्वार जेल को दिए है जो अभी हरिद्वार जेल में बन्द है। 
कोर्ट ने भाटी हत्याकांड के अन्य दो आरोपियो की अपीलों में भी निर्णय सुरक्षित रखा हुआ है, जबकि मुख्य आरोपी डीपी यादव इस केस में बरी हो चुका है। आरोपी को 30 साल तक केस लड़ा और अब रिहा हुआ है।      
आपकों बता दे कि 13 सितम्बर 1992 को गाजियाबाद के विधायक महेंद्र भाटी की हत्या हो गयी थी जिसका आरोप डीपी यादव, परनीत भाटी, करन यादव व पाल सिंह उर्फ लक्कड़ पाला पर लगा था । 15 फरवरी 2015 को देहरादून की सीबीआई कोर्ट ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनवाई थी। इस आदेश को चारों अभियुक्तों द्वारा हाई कोर्ट में अलग अलग अपील दायर कर चुनौती दी गई थी।