उत्तराखंड बार एसोसिएशन चुनाव 2025: डी.सी.एस. रावत बने अध्यक्ष!लिंक में पढ़ें कौन जीता कौन हारा और किसे कितने वोटो से मिली जीत
उत्तराखंड बार एसोसिएशन चुनाव 2025: डी.सी.एस. रावत बने अध्यक्ष, सुशील वशिष्ठ और मीना बिष्ट ने भी दर्ज की जीत ।
उत्तराखंड बार एसोसिएशन के वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित फाइनल रिजल्ट के अनुसार अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र सिंह रावत (डी.सी.एस. रावत) ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 668 मत प्राप्त हुए। उनके मुकाबले अंजलि भार्गव को 53, डी.के. जोशी को 249 और मनीषा भंडारी को 124 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Vice President – Senior) पद पर सुशील वशिष्ठ ने 570 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि प्रेम कौशल को 515 मत प्राप्त हुए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (Junior Vice President) पद पर गौरव कांडपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
महिला उपाध्यक्ष (Vice President – Woman) पद पर मीना बिष्ट ने 723 मतों के साथ निर्णायक जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी चेतना लटवाल को 356 मत मिले।

महासचिव (General Secretary) पद पर सौरव अधिकारी विजयी घोषित हुए। उन्हें 436 मत प्राप्त हुए। इस पद पर अक्षय लटवाल को 419 और भूपेंद्र सिंह कोरंगा को 246 मत मिले।

वही चुनाव में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए प्रतिस्पर्धा की, जिसमें कुछ पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध विजयी रहे जबकि अन्य की प्रतिस्पर्धा मतों के आधार पर तय हुई।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विभिन्न बार सदस्यों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं और बार की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।