Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में कल होगी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक! पंचायतों को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Uttarakhand: An important cabinet meeting will be held tomorrow under the chairmanship of CM Dhami! The government can take a big decision regarding panchayats

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कल यानी 4 जून को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। प्रदेश के पंचायतों में बनी वर्तमान स्थिति को देखते हुए धामी मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक में पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती को लेकर कोई बड़ा निर्णय हो सकता है। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायतों के आरक्षण संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर सकती है. यही नहीं, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी धामी मंत्रिमंडल में चर्चा होने की संभावना है। 

कुल मिलाकर बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक त्रिस्तरीय पंचायतों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अलावा धामी मंत्रिमंडल, स्वास्थ्य विभाग का प्रस्ताव रोगी कल्याण समिति पर भी मुहर लगा सकती है। रोगी कल्याण समिति के तहत प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर समिति गठित की जाएगी. इसके अलावा शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। दरअसल, शिक्षा विभाग लंबे समय से शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने पर जोर दे रहा है. ऐसे में विभाग ने ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अलावा, देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को फ्रीज मुक्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव, प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी बनाने को लेकर लिगेसी प्लान ड्राफ्ट, नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाले वर्तमान लाभ के साथ ही ग्रेजुएट या 12वीं के बाद कोई स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर भी सहायता राशि संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। उपनल कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।