Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: लंदन के बाद अब सिंगापुर और ताइवान के दौरे पर जाएंगे सीएम धामी! बड़े निवेश की उम्मीद

Uttarakhand: After London, CM Dhami will now visit Singapore and Taiwan! Big investment expected

उत्तराखंड सरकार को पर्यटन और सेवा क्षेत्र में बड़े निवेश की उम्मीद है। लंदन दौरे से उत्साहित मुख्यमंत्री शनिवार को देहरादून पहुंचकर अगले दौरों की तैयारी में जुट गए हैं।

लंदन दौरे में 12500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पक्का करने के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगली उड़ान सिंगापुर और ताइवान के लिए होगी। मुख्यमंत्री पांच अक्तूबर को इन दोनों देशों के निवेशकों को देवभूमि में निवेश के लिए आकर्षित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 16 अक्तूबर को रोड शो के लिए दुबई जाएंगे। इन देशों से उत्तराखंड सरकार को पर्यटन और सेवा क्षेत्र में बड़े निवेश की उम्मीद है। लंदन दौरे से उत्साहित मुख्यमंत्री शनिवार को देहरादून पहुंचकर अगले दौरों की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने निवेशक सम्मेलन से जुड़े अधिकारियों से भी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।