उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसाः मजदूरी कर लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा! घटनास्थल पर ही दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

Tragic road accident in Uttarakhand: Two young men returning from work were crushed by a truck! Both died on the spot, leaving the village in mourning.

रुड़की। उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रुड़की क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी 22 वर्षीय गौरव पुत्र रोशन और 21 वर्षीय रितिक पुत्र माधव गुरुवार देर शाम झबरेड़ा कस्बे से मजदूरी का काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। जैसे ही परिवार वालों को दोनों युवकों की मौत की खबर मिली, घरों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक बेहद मेहनती और शांत स्वभाव के थे तथा परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में जुटे थे।