Aug 20, 2026 Login

दर्दनाक: होली के दिन रुद्रपुर में सड़क हादसा! स्कूटी सवार युवक की मौत, बच्ची समेत दो घायल

Tragic: Road accident in Rudrapur on Holi! Young man riding a scooter dies, two others including a girl injured.

रुद्रपुर। रुद्रपुर में आज होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गाबा चौक स्थित फ्लावर क्षेत्र में काशीपुर रोड पर स्कूटी सवार युवक चोटिल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड से की है। जानकारी के अनुसार गाबा चौक के पास फ्लावर क्षेत्र, काशीपुर रोड पर स्कूटी सवार एक युवक, एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि हादसा गदरपुर रोड फ्लाईओवर के समीप हुआ, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों ने मानवता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बच्ची समेत दो अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी से कांस्टेबल दिनेश कुमार और हिमांशु टम्टा मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम सुनील है और वह ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिवनगर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी गोपाल सरकार ने बताया कि वह अपने ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में भीड़ देखकर रुक गए। उन्होंने देखा कि एक युवक गंभीर अवस्था में पड़ा था और उसके साथ एक बच्ची भी थी। उन्होंने तुरंत घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।