दर्दनाकः यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा! संगम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकप सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकराई, तीन बच्चों समेत आठ की मौत

Tragic: Major accident in Kaushambi, UP! A pickup truck carrying pilgrims returning from the Sangam collided with a roadside trailer, killing eight people, including three children.

कौशांबी। यूपी के कौशांबी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की खबर है, हालांकि पुलिस फिलहाल छह लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर प्रयागराज से लौट रहे थे। दरअसल फतेहपुर के करौली गांव से लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास हाईवे पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।