Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में होगा बड़ा खेला:विश्व ओलंपिक दिवस को लेकर खेल मंत्री ने बनाई रणनीति 

There will be a big game in Uttarakhand: Sports Minister made a strategy for World Olympic Day

देहरादून। उत्तराखंड में इस साल 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बड़ा खेल आयोजन करने की तैयारी है। मंगलवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। बैठक में शामिल ओलंपिक संघ के पदाधिकारीयों से खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रति प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने की दृष्टिकोण से खेल विभाग ओलंपिक संघ के साथ मिलकर आयोजन करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर कौन-कौन सी खेल प्रतियोगिताएं जिला और राज्य स्तर पर कराई जा सकती हैं इसकी रूपरेखा अधिकारी दो दिन के अंदर तैयार करें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अवसर पर सभी जनपदों में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएं और साथ ही एक स्थान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाए। खेल मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से अधिक से अधिक आम लोगों को जोड़ने के लिए विभाग  इसके व्यापक प्रचार का कार्यक्रम बनाएं।