Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अंदेशा! येलो अलर्ट जारी

There is a possibility of heavy rain in 6 districts of Uttarakhand! Yellow alert issued

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं बारिश होने से ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने आज फिर बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के देहरादून,हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही इन जिलों में गरज और आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। वहीं भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं बीते दिनों प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड में इजाफा हो गया है। बीते दिन केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम में नीलकंठ, नर नारायण पर्वत सहित अन्य चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। साथ ही चमोली जिले में हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ और तुंगनाथ की चोटियों पर भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ धाम में मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं की तादाद दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक बाबा केदार के 12 लाख 90 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैंरोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की बात करें तो प्रत्येक दिन बाबा केदार के धाम में करीब आठ हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।