Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड शासन ने राज्य के वरिष्ठ IPS अफसरों में बड़ा फेरबदल किया! जानिए किसे कहाँ भेजा

The Uttarakhand government made a major reshuffle in the senior IPS officers of the state! Know who sent where

उत्तराखंड शासन ने राज्य के वरिष्ठ IPS अफसरों में बड़ा फेरबदल किया है। उनके एडीजी रैंक के कामकाज में फेरबदल करते हुए एडीजी अभिनव कुमार अब पुलिस मुख्यालय में एडीजी प्रशासन के स्थान पर एडीजी अभिसूचना और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वही एडीजी अमित सिन्हा से सतर्कता व दूरसंचार वापस लेकर उन्हें एडीजी एडमिन बनाया गया है। इनके अलावा वी मुरुगेशन से एडीजी कानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें निदेशक सतर्कता बनाया गया है। एपी अंशुमन अब राज्य के नए एडीजी कानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।