Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में भी चढ़ने लगा आजादी का रंग! प्रदेश भर में आयोजन हो रहे है 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम

The color of freedom started rising in Uttarakhand too! 'Meri Mati Mera Desh' program is being organized across the state

उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस से पहले आजादी का रंग चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में देहरादून के गुच्चूपानी क्षेत्र में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत वीरों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अमृत वाटिका में पौधारोपण किया। साथ ही सभी मंत्रिगण समेत तमाम लोगों को देश सेवा की शपथ दिलाई। इतना ही नहीं सीएम पुष्कर धामी समेत अन्य नेताओं ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी खिंचवाई। वहीं लोगों में सेल्फी खिंचवाने को लेकर उत्सुकता देखी गई। 

देहरादून के गुच्चूपानी में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोंगो में देशभक्ति की भावना का संचार करने के उद्देश्‍य से हर घर तिरंगा अभियान भी आज से शुरू हो गया है। गौर हो कि आगामी 15 अगस्त को देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही उत्तराखंड में आजादी और उससे जुड़े तमाम रंग देखने को मिल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को देश सेवा की शपथ दिलाई और अमृत वाटिका में पौधारोपण भी किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा से सांसद नरेश बंसल, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा और ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं मौजूद रहीं। वहीं विधायक रामदास और मुन्ना सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उधर पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2023 को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग अभी से ही तिरंगा खरीदते नजर आ रहे हैं। सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। देहरादून के गुच्चूपानी में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोंगो में देशभक्ति की भावना का संचार करने के उद्देश्‍य से हर घर तिरंगा अभियान भी आज से शुरू हो गया है। देहरादून के गुच्चूपानी में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोंगो में देशभक्ति की भावना का संचार करने के उद्देश्‍य से हर घर तिरंगा अभियान भी आज से शुरू हो गया है। देहरादून में आयोजित 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत सीएम धामी ने वीरांगनाओं और सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई सैनिक परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।