रुद्रपुर गैंगरेप केसः पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज! फोरेंसिक टीम की पड़ताल तेज, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Rudrapur gang rape case: Police examine CCTV footage! Forensic team intensifies investigation, conducts raids in search of the accused.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला अपने देवर के साथ लौट रही थी, आरोप है कि देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास रोड पर तमंचे और चाकू के बल पर घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई हैं। इधर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शहर निवासी महिला ने कोतवाली में सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने गई थी। यहां इंडियन आइडल विजेता पवनदीप के  प्रोग्राम के बाद रात करीब 10 बजे वह देवर के साथ बाइक पर लौट रही थी। लेकिन बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर पहुंचने पर देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। महिला किसी तरह देवर के साथ घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राजा निवासी खेड़ा, करन निवासी भदईपुरा और दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। इधर इस घटना के बाद जहां महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसी प्रकार अपराधियों के हौंसले बुलंद रहे तो महिलाओं असुरक्षित महसूस करेंगी।

देवर के सामने लूटी आबरू
वारदात के समय आरोपी इस कदर हैवान बन गए कि उन्होंने देवर के सामने ही उसकी भाभी की आबरू लूटी। देवर भाभी को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन दरिंदे उसकी अस्मत लूटते रहे। घटना के बाद आरोपियों ने युवती और उसके देवर को धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपियों ने खुद को शातिर अपराधी बताते हुए कहा कि वे पहले भी गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं और उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और महिला व उसके देवर के मोबाइल की सीडीआर की भी जांच की जा रही है।