रुद्रपुर गैंगरेप केसः देवर की मिली भगत का खुलासा! फरार आरोपित ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती

 Rudrapur gang rape case: Brother-in-law's complicity exposed! Fugitive accused consumes poison, admitted to district hospital

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने धामपुर के नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खा लिया। इसका पता चलते ही जीआरपी ने पूछताछ की तो उसने रुद्रपुर में प्राथमिकी पंजीकृत होने की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पर नगीना पहुंची रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही उसका रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि मामले में फरार चल रहे अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। गौरतलब है कि एक महिला रविवार शाम को देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेला देखने आई थी। रात 10 बजे के बाद वह घर को वापस जा रहे थे। बाइक महिला के देवर का दोस्त चला था, जबकि उनके साथ मोहल्ले में ही रहने वाले दो अन्य युवक भी दूसरी बाइक पर थे। आरोप है कि एफएसएल रोड पर महिला के देवर के दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म कर लिया। इस मामले की शिकायत पर सोमवार देर रात पुलिस ने महिला के देवर करन और उसके खेड़ा निवासी दोस्त राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीम भी गठित की थी। मामले में महिला के देवर की मिली भगत का भी खुलासा हुआ है। मामले की शिकायत पर सोमवार देर रात पुलिस ने महिला के देवर करन और उसके खेड़ा निवासी दोस्त राजा रस्तोगी समेत दो अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़िता के देवर करन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जबकि फरार चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित राजा रस्तोगी समेत तीन की तलाश में पुलिस टीम लगी है।