Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज! गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे सीएम धामी

Preparation for implementation of UCC in Uttarakhand intensified! CM Dhami reached to meet Home Minister Amit Shah

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित और सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित यूसीसी के लिए गठित समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जो लगभग तीन घंटे तक चली। माना जा रहा है कि बैठक में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को लेकर चर्चा हुई। 

आपको बात दे प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर चर्चा तेज है.सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने से सभी को फायदा होगा। सीएम धामी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद फिर राज्य में यूसीसी लागू होने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित और सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित यूसीसी के लिए गठित समिति के सदस्य शामिल रहे। तीन घंटे तक चली बैठक में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी समान नागरिक संहिता को लेकर पूर्व में ही अपनी प्रतिबद्धता जता चुके हैं। इससे पूर्व दिल्ली दौरे को लेकर सीएम धामी ने कहा था कि वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समय-समय पर मुलाकात कर मार्गदर्शन लेते रहते हैं। यूसीसी पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा था कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर करीब 2.35 लाख से अधिक बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों के सुझाव लिए गए हैं।  यही नहीं यूसीसी पर धार्मिक और अन्य संगठनों से भी बात की गई है। सुझावों को संकलित कर मसौदा पेश किया गया है. साथ ही कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड राज्य के अनुरूप तैयार किया गया है। आगे कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां ऐसा किया जा रहा है. समान नागरिक संहिता में सभी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा गया है।