ऑपरेशन सिंदूरः तो क्या मारा गया जैश प्रमुख हाफिज मसूद अजहर! पाकिस्तानी मीडिया ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी एयर स्ट्राइक की है। इस हमले में कई आतंकी ठिकानों के तबाह होने और 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस बीच चर्चा है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है। हांलाकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक भारत ने मसूद अजहर के घर पर हमला किया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई है।
इस बीच कर्नल सोफिया कुरैशी ने पीसी में ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 बजकर 5 मिनट पर पाकिस्तान पर हमला किया गयाण् इस ऑपरेशन में 9 जगहों पर हमला किया गया। रात 1ः05 बजे से 1ः30 बजे तक ये ऑपरेशन चला। खुफिया सूचनाओं के आधार पर टारगेट पर हमला किया गया। आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं पर हमला किया गया। पाकिस्तान और पीओके दोनों जगहों पर अटैक किया गया। हमने नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया। सबसे पहले सवाईनाला कैंप को निशाना बनाया गया। हमने जैश और लश्कर के कैंपों को निशाना बनाया। 9 जगहों पर 21 ठिकानों पर हमला किया गया। पाकिस्तान में जहां पर हमला किया गया वो सियालकोट है, यहां के सरजल कैंप पर हमला किया गया, यहां पर हिज्बुल का कैंप था।