Sep 02, 2026 Login

नैनीतालः जागिंग के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत! परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हर कोई स्तब्ध

Nainital: 19-year-old youth dies while jogging! The family is devastated, everyone is shocked

नैनीताल। नैनीताल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां आज बुधवार को जॉगिंग करने गए एक 19 वर्षीय युवक की ह्र्दय गति रुकने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार वन विभाग में कार्यरत नंदन सिंह देवली का 19 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र देवली आज अपने एक मित्र के साथ जॉगिंग करने के लिए भवाली-नैनीताल रोड पर गया था। दोनों दौड़ लगा रहे थे कि तभी अचानक कैलाखान के समीप टुडे पहाड़ के पास भूपेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। साथी को सड़क पर गिरा देख विवेक द्वारा उसे उठाने की कोशिश की गई, तभी रोडवेज की बस से रोडवेज ड्राइवर, कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रथम दृष्टिया लग रहा है कि हृदय गति रुकने भूपेंद्र की मौत हई है। हांलाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल पाएगा।