नैनीतालः उलझता जा रहा जू शटल सेवा विवाद! छावनी परिषद ने टोल टैक्स लेना शुरू किया, सीईओ वरुण कुमार बोले- देना ही होेगा टेंडर का एक तिहाई हिस्सा
नैनीताल। नैनीताल में पालिका द्वारा संचालित ज़ू शटल सेवा का विवाद सुलझने के बजाए उलझते जा रहा है। पालिका और कैंट में आपसी सहमति नहीं बनने के बाद छावनी परिषद ने जू शटल सेवा में लगे वाहनों पर 200 रुपये का टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया है। हांलाकि पहले तो शटल सेवा ठेकेदार ने पैसा देने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में मजबूरी में 200 रुपये टैक्स देना शुरु कर दिया। बता दें कि छावनी परिषद ने पालिका के जू शटल सेवा पर उनकी जमीन पर टेंड़र में एक तिहाई हिस्सेदारी की मांग की थी। जिसके बाद पालिका ने इसको ठुकरा दिया। छावनी परिषद द्वारा पालिका को दी गई समयावधि के बाद पालिका से कोई उत्तर नहीं मिलने पर शटल सेवा में लगे वाहनों से टैक्स लेना शुरु कर दिया है। छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार का कहना है कि पालिका ने 60 लाख का जू शटल सेवा का टेंड़र किया गया है, जिसमें कुछ जमीन छावनी परिषद की भी है। इसलिए पालिका को टेंडर का एक तिहाई हिस्सा कैंट को देना होगा।