Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड पर अगले 24 घंटे भारी! मौसम विभाग ने जारी की भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Next 24 hours heavy on Uttarakhand! Meteorological Department issued warning of heavy to very heavy rain

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आसमानी आफत का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आगामी 12 अगस्त भारी बारिश होने के आसार है। वहीं 8, 9 और 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

 उत्तराखंड पर अगले 24 घंटे बहुत भारी रहने वाले है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे में उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। बता दें कि उत्तराखंड में बीती देर रात भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से पूरे प्रदेश का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। भारी बारिश की वजह से प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही है। वहीं नदियों और बरसाती नालों का जल स्तर भी अचानक बढ़ गया है।  देहरादून में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। दून में बहने वाली टौंस नदी का जल स्तर भी सोमवार रात को अचानक बढ़ गया था। उत्तराखंड में बारिश से तबाही, रुद्रप्रयाग में होटल गिरा, पहाड़ी ढही, हल्द्वानी-ऋषिकेश में 2 लोग बहेटौंस नदी का जल स्तर बढ़ने से पानी टपकेश्वर मंदिर के काफी करीब तक पहुंच गया था जिससे मंदिर के कुछ हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है।