Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में 2024 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन।

 National Games to be organized in Uttarakhand in 2024.

उत्तराखंड में 2024 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों में मलखंब योग और कराटे को भी शामिल किया जा रहा है। उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में कुल 38 खेल स्पर्धाएं तय की गई हैं। अभी तक इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से 34 खेल स्पर्धाओं के आयोजन की अनुमति मिली है। प्रदेश सरकार ने चार खेलो के चयन में मलखंब, योगासन एवं कराटे का चयन किया है और जल्द ही चौथे खेल के भी चयन होने की उम्मीद। प्रदेश के सात शहरों में राष्ट्रीय खेलों की स्पर्धा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए इन सात शहरों में ढांचागत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।