ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही आईपीएल का समापन समारोह! शंकर महादेवन ने बांधा समां

🕒 Last Updated:2025-06-03 20:02:29
Prefer us on
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेले जाएगा।
भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही आईपीएल का समापन समारोह! शंकर महादेवन ने बांधा समां

भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही आईपीएल का समापन समारोह! शंकर महादेवन ने बांधा समां (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेले जाएगा।
  • इस मुकाबले के आगाज से पहले आयोजित स्पेशल क्लोजिंग सेरेमनी ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों और भारतीय सैन्य बलों को समर्पित रहीं।
  • कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों के कार्यक्रम ने समा बांध दिया।
  • कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ शानदार प्रस्तुति दी।

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेले जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले आयोजित स्पेशल क्लोजिंग सेरेमनी ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों और भारतीय सैन्य बलों को समर्पित रहीं। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों के कार्यक्रम ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें फिल्म लक्ष्य का गीत लक्ष्य को हर हाल में पाना है जैसे गीत शामिल थे। ये देश है वीर जवानों का, मां तुझे सलाम, लहरा दो लहरा दो, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे देशभक्ति के लोकप्रिय गीत शामिल थे।

आईपीएल 2025 का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया और दर्शकों ने तिरंगा लहराकर सेना के शौर्य को सलाम किया। कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी और देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। समापन समारोह के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आईपीएल का समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित था। बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया था और समापन समारोह के लिए सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के प्रमुखों को न्योता दिया था। हालांकि स्टेडियम में सीडीएस या तीनों सेनाओं के प्रमुख नहीं आए। समापन समारोह के दौरान सिर्फ देशभक्ति के गानें बजाए गए और शंकर महादेवन ने भी इन्हीं गानों पर प्रस्तुति दी। 

आईपीएल समापन समारोह की शुरुआत 'केसरी रंग' गाने के साथ हुई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'जय हो' गाने की धुन पर दर्शक झूम उठे। समापन समारोह के दौरान मशहूर गायक शंकर महादेवन प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए की। इस दौरान शंकर महादेवन के साथ उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ भी मंच पर मौजूद रहे। शंकर महादेवन ने 'ऐ वतन' और 'कंधों से मिलते हैं कदम' जैसे देशभक्ति गाने गाकर स्टेडियम का माहौल जोश में भर दिया। दर्शक तिरंगा लहराते रहे और सशस्त्र बलों के शौर्य को सराहा। मंच के सामने कलाकारों ने भी अपने नृत्य से समां बांधा। अंत में स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकदीर्घा पर मौजूद दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया।  भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।


 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
एक स्वर्णिम युग का अंत, नई पारी का आगाज: आईपीएल से 'थाला' धोनी का संन्यास, अब गंभीर की राह पर चलकर सीएसके के 'मेंटर' बनेंगे माही

एक स्वर्णिम युग का अंत, नई पारी का आगाज: आईपीएल से 'थाला' धोनी का संन्यास, अब गंभीर की राह पर चलकर सीएसके के 'मेंटर' बनेंगे माही

🕒 2026-11-17 11:38:38पढ़ें →
माउंट माउंगानुई में शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे तहस-नहस हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा

माउंट माउंगानुई में शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे तहस-नहस हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा

🕒 2026-11-13 09:26:46पढ़ें →
बारिश का खललः रद्द हुआ गाबा टी-20! टीम इंडिया ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज

बारिश का खललः रद्द हुआ गाबा टी-20! टीम इंडिया ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज

🕒 2025-11-08 17:20:24पढ़ें →
विराट कोहली का जन्मदिन आज! 82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन और 3 आईसीसी ट्राफी, बीसीसीआई ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे

विराट कोहली का जन्मदिन आज! 82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन और 3 आईसीसी ट्राफी, बीसीसीआई ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे

🕒 2025-11-05 15:21:53पढ़ें →
खेल जगतः चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा! एक तस्वीर देखकर पिता ने तय किया था करियर, 7 साल की उम्र से शुरू की ट्रेनिंग

खेल जगतः चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा! एक तस्वीर देखकर पिता ने तय किया था करियर, 7 साल की उम्र से शुरू की ट्रेनिंग

🕒 2025-08-25 14:10:01पढ़ें →