ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

विराट कोहली का जन्मदिन आज! 82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन और 3 आईसीसी ट्राफी, बीसीसीआई ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-05 15:21:53
Prefer us on
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज 5 नवंबर को 37 साल के हो गए हैं। इस दौरान प्रशंसक उनका जन्मदिन मना रहे हैं।
विराट कोहली का जन्मदिन आज! 82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन और 3 आईसीसी ट्राफी, बीसीसीआई ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे

विराट कोहली का जन्मदिन आज! 82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन और 3 आईसीसी ट्राफी, बीसीसीआई ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज 5 नवंबर को 37 साल के हो गए हैं।
  • इस दौरान प्रशंसक उनका जन्मदिन मना रहे हैं।
  • बता दें कि विराट कोहली का नाम भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है।
  • विराट कोहली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 550 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज 5 नवंबर को 37 साल के हो गए हैं। इस दौरान प्रशंसक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली का नाम भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। विराट कोहली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 550 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। इस करियर में कोहली के नाम 82 शतक हैं। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वहीं कोहली से आगे दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 100 शतक लगा चुके हैं। आज विराट कोहली के जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें विराट के क्रिकेटिंग करियर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। विराट अपने क्रिकेटिंग करियर में अब तक 553 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें कोहली ने 27,673 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर में 82 शतक और 144 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट ने क्रिकेट करियर में 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं। विराट ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने नाबाद 254 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में 305 मैच खेल चुके हैं और अभी भी ओडीआई खेल रहे हैं। विराट इन 305 मैचों में 14,255 रन बना चुके हैं, जिसमें 51 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में कोहली की औसत 57.71 की है। कोहली ने ओडीआई में बेस्ट स्कोर 183 रन है। विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 125 मैच खेले हैं, जिसमें 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं। विराट ने भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में कोहली का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 122 रन है। विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल करियर में तीन आईसीसी ट्रॉफी हैं। विराट आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013, आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
एक स्वर्णिम युग का अंत, नई पारी का आगाज: आईपीएल से 'थाला' धोनी का संन्यास, अब गंभीर की राह पर चलकर सीएसके के 'मेंटर' बनेंगे माही

एक स्वर्णिम युग का अंत, नई पारी का आगाज: आईपीएल से 'थाला' धोनी का संन्यास, अब गंभीर की राह पर चलकर सीएसके के 'मेंटर' बनेंगे माही

🕒 2026-11-17 11:38:38पढ़ें →
माउंट माउंगानुई में शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे तहस-नहस हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा

माउंट माउंगानुई में शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे तहस-नहस हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा

🕒 2026-11-13 09:26:46पढ़ें →
बारिश का खललः रद्द हुआ गाबा टी-20! टीम इंडिया ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज

बारिश का खललः रद्द हुआ गाबा टी-20! टीम इंडिया ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज

🕒 2025-11-08 17:20:24पढ़ें →
खेल जगतः चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा! एक तस्वीर देखकर पिता ने तय किया था करियर, 7 साल की उम्र से शुरू की ट्रेनिंग

खेल जगतः चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा! एक तस्वीर देखकर पिता ने तय किया था करियर, 7 साल की उम्र से शुरू की ट्रेनिंग

🕒 2025-08-25 14:10:01पढ़ें →
 भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही आईपीएल का समापन समारोह! शंकर महादेवन ने बांधा समां

भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही आईपीएल का समापन समारोह! शंकर महादेवन ने बांधा समां

🕒 2025-06-03 20:02:29पढ़ें →
विराट कोहली का जन्मदिन आज! 82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन और 3 आईसीसी ट्राफी, बीसीसीआई ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे | आवाज़ 24x7