नासिक ज्योतिषाचार्य रेप केस: 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद, गुप्त कैमरों का खुलासा! महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा लेने वाली महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर अशोक खरात के पैर धोती आई नज़र

Nashik Astrologer Rape Case: 58 incriminating videos recovered, hidden cameras exposed! Rupali Chakankar, Chairperson of the Maharashtra Women's Commission, which is responsible for women's safety, w

महाराष्ट्र के नासिक से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने राज्य की राजनीति और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है। नासिक के कथित ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच के दौरान अशोक खरात के ठिकानों, फॉर्महाउस और कार्यालय से कुल 58 संदिग्ध वीडियो बरामद किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इन वीडियो में वह अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, खरात ने अपने ठिकानों पर गुप्त कैमरे लगवा रखे थे, जिनके जरिए महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे।

जानकारी के मुताबिक, नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित उसके ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स’ नामक कार्यालय में भी गुप्त CCTV कैमरे लगाए गए थे। पुलिस को बरामद पेनड्राइव में कई आपत्तिजनक क्लिप्स मिली हैं, जिनके इसी कार्यालय में रिकॉर्ड होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई के बाद यह कार्यालय बंद कर दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को ज्योतिषीय सलाह और निजी समस्याओं के समाधान का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था, और फिर उनके साथ दुष्कर्म व अश्लील कृत्य करता था। इस पूरे मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि अशोक खरात के कई राजनीतिक हस्तियों के साथ करीबी संबंध होने के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसके कई नेताओं के साथ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

नेताओं से करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर द्वारा पैर धोने वाला वीडियो चर्चा में है। इस सब के अलावा शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी सामने आया है। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कथित तौर पर इसी ज्योतिषाचार्य के पैर धोती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने भी उससे मुलाकात की थी और उसने उनका ‘हाथ’ देखकर भविष्यवाणी की थी। इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो को लेकर हो रही है, जिसमें महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर उनके पैर धोते हुए दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति पर अब महिलाओं से जुड़े गंभीर आरोप हैं, उसी के साथ इस तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामले को और संवेदनशील बना रही हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और बरामद वीडियो व डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। मामले के राजनीतिक कनेक्शन और संभावित पीड़ितों की संख्या को लेकर भी जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।