नैनीताल:इस सभासद ने लोकसभा अध्यक्ष के सामने रखीं कूड़ा प्रबंधन और बजट की गंभीर समस्याएं, कहा: संसाधन और बजट के बिना कैसे सशक्त होंगे नगर निकाय?

Nainital: This Councilor Presented Grave Issues Regarding Waste Management and Budgeting Before the Lok Sabha Speaker, Stating: "How Can Urban Local Bodies Be Empowered Without Resources and Funds?"

नैनीताल।


नैनीताल नगर पालिका परिषद की  सभासद गज़ाला कमाल ने आज ओम बिरला के समक्ष नगर निकायों से जुड़ी जमीनी समस्याओं को मजबूती से उठाया। उन्होंने 74वां संविधान संशोधन के उद्देश्य और उसकी वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संशोधन नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए लाया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं।


सभासद ने विशेष रूप से शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या, संसाधनों की भारी कमी, आधुनिक तकनीकों के अभाव और पर्याप्त बजट न मिलने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के चलते नगर पालिकाएं अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने में कठिनाई महसूस कर रही हैं।


उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से नगर निकायों को अधिक वित्तीय सहायता और सहयोग देने की मांग की, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके। साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आरएफ सेंटर की स्थापना, कूड़ा उठाने के लिए आधुनिक वाहनों की व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।


इस दौरान, कुमाऊं कमिश्नर,दीपक रावत, सांसद अजय भट्ट,डीएम ललित मोहन रयाल,चेयरमैन सरस्वती खेतवाल सहित सभासद गज़ाला कमाल, सपना बिष्ट, भगवत रावत, लता दफौटी, रमेश प्रसाद, राकेश पंवार और सुरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के अन्य प्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।